राज्य समाचार

पान ठेला बंद करवाने पहुंचे पुलिस कर्मियों को बाप-बेटे ने पीटा…

Spread the love
पेंड्रा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। पेंड्रा जिले से पुलिस जवानों से मारपीट का मामला सामने आया है। इलाके में देर रात तक पान दुकान खोले जाने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस पेट्रोलिंग टीम दुकान बंद करवाने पहुंची थी। इसी बीच पान ठेला संचालक के बाप-बेटे ने पुलिस जवान के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं घटना के बाद से हमला करने वाले दोनों बाप-बेटे फरार हो गए हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला मरवाही के बस स्टैंड इलाके का है। जहां पर ठेला लगाकर पान की दुकान का संचालन करने वाले सुनील गुप्ता और उनका बेटा स्पर्श गुप्ता की स्थानीय लोग शिकायत कर रहे थे। देर रात ये लोग अपनी दुकान को खुला रखते थे जिससे असामाजिक तत्व दुकान में इकट्ठा होकर हल्ला मचाते थे। इसी दौरान पुलिस पेट्रोलिंग की टीम गश्त में निकली। इस दौरान जब दुकान संचालक से देर रात तक दुकान खोले जाने की बात पुलिस ने पूछी तो दुकानदार ने तू-तू मैं-मैं शुरु कर दी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

पुलिस पर पान ठेला संचालक ने किया हमला
विवाद इतना बढ़ा की दुकान संचालक सुनील गुप्ता और उसका बेटा स्पर्श गुप्ता ने आवेश में आकर दुकान में रखे डंडे से पुलिस जवान रमेश जायसवाल पर हमला कर दिया। वहीं घटना के बाद से संचालक पिता- पुत्र फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम भी बनाकर रवाना की गई है। पुलिस अधिकारियों की माने तो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button