राज्य समाचार

Spread the love

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी मंगलवार दोपहर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान घायल हो गईं। उन्हें बाएं कंधे, कमर और पैर में चोट पहुंचने की खबर है। इलाज के लिए उन्हें कोलकाता के SSKM अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स उनकी जांच कर रहे हैं।

कोलकाता के SSKM अस्पताल पहुंचीं पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी। - Dainik Bhaskar

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

लो विजिबिलिटी के कारण ममता के हेलिकॉप्टर की सिलीगुड़ी के पास सेवोक एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। वे जलपाईगुड़ी के क्रिन्टी में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद बागडोगरा जा रही थीं।

DGCA ने हादसे पर कहा कि CM ममता हेलिगो चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के EC-145 हेलिकॉप्टर पर सवार थीं। बागडोगरा में भारी बारिश और बादलों के काफी नीचे होने के कारण हेलिकॉप्टर को सेवोक डायवर्ट कर दिया गया। वहां ​​​​​सेना का हेलिकॉप्टर बेस है। वहां हेलिकॉप्टर की लैंडिंग हुई। यह प्रिकॉशनरी लैंडिंग थी।

इस घटना के बाद फैसला किया गया कि ममता सड़क मार्ग से बागडोगरा हवाई अड्डे तक जाएंगी और वहां से कोलकाता की उड़ान भरेंगी।

ममता पंचायत चुनाव प्रचार के लिए राज्य के उत्तरी हिस्से में अनेक क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। राज्य में पंचायत चुनाव के लिए मतदान 8 जुलाई को होगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button