राज्य समाचार

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक धमाके में बड़ा खुलासा, ISI के कथित जाल में फंसी महिला गिरफ्तार

Spread the love
श्रीगंगानगर-    राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। इस मामले में पुलिस ने महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महकदीप कौर इस साजिश की मुख्य आरोपी है। जांच में दावा किया गया है कि पाकिस्तान में बैठे कथित ISI एजेंटों ने पहले उसे प्यार के जाल में फंसाया और फिर पैसों का लालच देकर रेलवे ट्रैक पर धमाके की साजिश में शामिल कर लिया।

प्यार और पैसों के लालच में फंसाने का आरोप

पुलिस पूछताछ में महकदीप कौर ने बताया कि उसका पति ड्रग्स मामले में जेल में बंद है। उसके मुताबिक, वह पाकिस्तान में बैठे ‘शाह’ और ‘चाचा’ नाम के दो लोगों के संपर्क में थी। पुलिस का कहना है कि ये दोनों नाम कथित तौर पर ISI एजेंटों के कोड नेम हैं। जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क और आरोपियों के संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं।

अकेली महिलाओं को निशाना बनाने का दावा

जांच एजेंसियों के अनुसार, ISI से जुड़े कथित एजेंट जासूसी और आतंकी साजिशों के लिए महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाने का तरीका अपना रहे हैं। आरोप है कि पहले उन्हें प्यार के झांसे में फंसाया जाता है और फिर पैसों का लालच देकर संवेदनशील गतिविधियों में शामिल किया जाता है। इससे पहले राजस्थान पुलिस ने गंगापुर सिटी से बबीता नाम की महिला को भी गिरफ्तार किया था। उसे भी कथित तौर पर इसी तरह प्रेमजाल में फंसाए जाने की बात सामने आई थी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

3 नवंबर को रेलवे ट्रैक पर हुआ था धमाका

श्रीगंगानगर जिले में 3 नवंबर को अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर गांव 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर विस्फोट हुआ था। धमाके में रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए थे। विस्फोट की तीव्रता इतनी थी कि स्लीपर के भीतर लगा सरिया बाहर निकल आया और रेलवे लाइन के क्लिप भी पटरी से अलग हो गए थे।

ट्रेन को निशाना बनाने की आशंका

जानकारी के मुताबिक, अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद यह धमाका हुआ था। शुरुआती आशंका जताई गई थी कि अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाने की साजिश हो सकती थी। घटना की सूचना मिलने के बाद श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षक हरि शंकर मौके पर पहुंचे थे और जांच के लिए जरूरी साक्ष्य जुटाए गए थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button