राज्य समाचार

जांजगीर-चांपा में एसपी का बड़ा एक्शन: नौकरी के नाम पर 2 लाख रुपये लेने की शिकायत, परिवार परामर्श केंद्र से पूजा राठौर की नियुक्ति निरस्त

Spread the love

जांजगीर-चांपा।   छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये लेने की शिकायत के बाद SP ने बड़ी कार्रवाई की है। परिवार परामर्श केंद्र में परामर्शदात्री सदस्य के रूप में नियुक्त पूजा राठौर की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। SP ने 13 नवंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

मामले में रायपुर के तेलीबांधा निवासी श्रवण गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि पूजा राठौर ने उन्हें नौकरी दिलाने का भरोसा देकर कुल दो लाख रुपये लिए थे। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्होंने पहले डेढ़ लाख रुपये नकद दिए और इसके कुछ दिनों बाद 50 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि भी दी।

आरोप है कि नौकरी नहीं मिलने पर जब श्रवण गुप्ता ने अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने SP जांजगीर-चांपा के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, पूजा राठौर को 18 अगस्त 2026 को जारी आदेश के माध्यम से परिवार परामर्श केंद्र में निःशुल्क सेवा के लिए परामर्शदात्री सदस्य नियुक्त किया गया था। शिकायत सामने आने के बाद SP ने 13 नवंबर को उनकी नियुक्ति निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया।

गौरतलब है कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत, समझाइश और परामर्श के जरिए सुलझाना है। ऐसे संवेदनशील केंद्र में नियुक्त सदस्यों से निष्पक्षता और विश्वसनीयता की अपेक्षा की जाती है। ऐसे में नियुक्त सदस्य के खिलाफ पैसे लेने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्रवाई चर्चा में है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button