ब्रेकिंग न्यूज़राज्य समाचार

अजय चंद्राकर का अफसर को धमकी देने वाला वीडियो वायरल, बोले- ‘दिखता तो वहीं गाड़ देता, वो जानता नहीं हू इज अजय चंद्राकर’

Spread the love

 

धमतरी।   छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चंद्राकर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने को लेकर सिंचाई विभाग के एक अधिकारी से फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने अधिकारी के रवैये पर नाराजगी जताते हुए आपत्तिजनक और धमकी भरे अंदाज में टिप्पणी की।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

वीडियो में अजय चंद्राकर फोन पर कहते सुनाई दे रहे हैं, “शर्मा जी दिखता तो वहीं पर गाड़ देता। वो जानता नहीं, हू इज अजय चंद्राकर… कल तो वो रिटायर होगा।” इसके बाद वे अधिकारी से कहते हैं कि ऐसे लोगों को नहीं भेजना चाहिए, जो प्रशासन की छवि खराब करें। साथ ही किसानों के लिए पानी छोड़ने की बात भी करते हैं।

किसानों की पानी की समस्या को लेकर नाराजगी

जानकारी के मुताबिक मामला धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र के ग्राम परेवाडीह का है। बताया जा रहा है कि गांव के किसानों की फसल को सिंचाई के लिए पानी की जरूरत थी। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के बाद खेतों में जमा पानी बह गया था। वहीं, नहर का एक हिस्सा टूटने और मरम्मत के दौरान पर्याप्त मिट्टी नहीं डाले जाने के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही थी।

मगरलोड जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू के मुताबिक, करीब 100 एकड़ फसल के लिए पानी की आवश्यकता थी। किसानों की समस्या को लेकर जिला पंचायत में शिकायत भी की गई थी। इसके बाद सिंचाई विभाग से संपर्क कर एक अधिकारी को मौके पर भेजा गया था।

अधिकारी पर ‘नेतागिरी’ का आरोप लगाने से भड़के चंद्राकर

ग्रामीणों के अनुसार, किसानों की समस्या देखने पहुंचे अधिकारी की ओर से कथित तौर पर ‘नेतागिरी’ करने की बात कही गई। इसी बीच 29 सितंबर को गांव में एक CRPF जवान के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे अजय चंद्राकर को किसानों ने सिंचाई की समस्या बताई।

इसके बाद चंद्राकर ने सिंचाई विभाग के अधिकारी को फोन किया और किसानों के लिए पानी छोड़ने की बात कही। इसी बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह वीडियो ‘ऑफिस ऑफ अजय’ नाम के इंस्टाग्राम पेज पर 2 अक्टूबर को पोस्ट किया गया था। वीडियो में चंद्राकर अधिकारी से पानी छोड़ने को कहते हुए नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस ने साधा निशाना

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने अजय चंद्राकर पर निशाना साधा है। कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि मंत्रिमंडल से बाहर रहने के बाद चंद्राकर फ्रस्ट्रेटेड हैं। उन्होंने चंद्राकर के बयान पर टिप्पणी करते हुए उन्हें एम्स जाकर चेकअप कराने की सलाह दी।

हालांकि, वायरल वीडियो में अजय चंद्राकर की ओर से कही गई बातों और पूरे घटनाक्रम का संदर्भ संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर सामने आया है। अधिकारी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी फिलहाल नहीं है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button