ब्रेकिंग न्यूज़

स्कूल के गेट पर बच्चों ने जड़ा ताला, सड़क पर उतरे छात्र; चक्काजाम कर जताया विरोध

Spread the love

अभनपुर।    अभनपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम पारागांव में स्कूली बच्चों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद बच्चे सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर अपनी नाराजगी जताई।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में स्थित महिला शौचालय को तोड़कर वहां उपस्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की तैयारी  की जा रही है। इसी को लेकर स्कूली बच्चे नाराज हैं और निर्माण कार्य का विरोध कर रहे हैं।

 

बच्चों ने इस पूरे मामले को लेकर ग्राम सरपंच के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की है। प्रदर्शन के दौरान बच्चे सड़क पर ही मौजूद रहे। फिलहाल मौके पर किसी जिम्मेदार अधिकारी के पहुंचने की सूचना नहीं है।

 

बच्चों के विरोध और चक्काजाम के चलते सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से मामले को लेकर क्या कदम उठाया जाता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button