राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ में बड़े कोयला स्कैंडल की गंध? बालको वेदांता की चोटिया कोल ब्लॉक महापड़ताल EPISODE–01

Spread the love

 

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

2042 तक बताई गई थी चोटिया की “Life of Mine”… फिर 2024 में ही खदान खत्म कैसे हो गई?

 

पुराने रिकॉर्ड में करोड़ों टन कोयला रिजर्व, अप्रैल 2024 में 10 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य और अगस्त तक लक्ष्य से 110% उत्पादन—फिर अचानक “Mineable Reserve Exhausted”!

 

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क की दस्तावेजी पड़ताल—आखिर किस रिपोर्ट ने बदल दिया चोटिया के कोयले का पूरा गणित?

 

कोरबा।  BALCO-वेदांता की बंद हो चुकी चोटिया कोल माइंस की फाइलों से अब ऐसे सवाल निकल रहे हैं, जिनका जवाब केवल “कोयला समाप्त हो गया” कहकर नहीं दिया जा सकता।

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क ने केंद्र सरकार, कोयला मंत्रालय, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय और पुराने कॉरपोरेट disclosures के उपलब्ध दस्तावेजों की कड़ियां जोड़ीं तो सबसे बड़ा सवाल सामने आया—

2042 से सीधे 2024 कैसे?

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की Expert Appraisal Committee की 31 मई 2023 की आधिकारिक बैठक के रिकॉर्ड में Chotia के संबंध में स्पष्ट उल्लेख मिलता है—

> “Life of Mine is 17 years up to year 2042.”

अर्थात 2023 के केंद्रीय appraisal record में खदान की Life of Mine वर्ष 2042 तक बताई गई थी।  लेकिन इसके लगभग एक वर्ष बाद ही तस्वीर पूरी तरह बदलती दिखाई देती है।

 

2024 में 10 लाख टन का लक्ष्य—फिर अचानक रिजर्व खत्म?

Coal Ministry की 12 सितंबर 2024 की review meeting के रिकॉर्ड में Chotia के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 का committed production—. 1 Million Tonne यानी 10 लाख टन  दर्ज था।

31 अगस्त 2024 तक लगभग— 0.41 MT यानी 4 लाख 10 हजार टन production दर्ज किया गया। इतना ही नहीं, सरकारी रिकॉर्ड में इसे उस अवधि के pro-rata target का 110% बताया गया।  यानी खदान production target के मुकाबले पीछे नहीं थी. और इसी बैठक के रिकॉर्ड में BALCO की ओर से बताया गया कि— mineable coal reserve exhausted हो चुका है तथा remaining coal reserve mining के लिए viable नहीं है और management mine surrender पर विचार कर रहा है।

अब सवाल गंभीर है— एक तरफ 110% उत्पादन… दूसरी तरफ “RESERVE EXHAUSTED”!

आखिर बीच में ऐसा क्या हुआ?   पुराने रिजर्व रिकॉर्ड कहानी को और दिलचस्प बनाते हैं Vedanta की पुरानी regulatory/SEC filings में Chotia के coal reserves के महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध हैं।  एक filing में Mining Plan की revision के बाद balance extractable reserve का पुनर्मूल्यांकन लगभग 19.66 million tonnes किया गया था और FY2019-20 में लगभग 1 MT उत्पादन के बाद करीब— 18.66 MILLION TONNES. अर्थात लगभग— 1 करोड़ 86 लाख 60 हजार टन extractable coal reserve का उल्लेख मिलता है।

यह आंकड़ा अपने आप यह साबित नहीं करता कि 2024 में भी 18.66 MT कोयला बचा था।  बीच के वर्षों में हुआ उत्पादन, geological revisions, mining losses, revised mine plans और technically/economically non-mineable coal को घटाना आवश्यक है।

लेकिन यहीं असली सवाल पैदा होता है—

18.66 MT से “RESERVE EXHAUSTED” तक का पूरा गणित कहां है?  और 2023 में केंद्र के सामने Mine Life 2042 तक! 

यही दस्तावेजी chronology इस मामले को सामान्य mine closure से कहीं अधिक जांच योग्य बनाती है।

2020-21 के आसपास:  करोड़ों टन extractable reserve का रिकॉर्ड।

31 मई 2023: केंद्रीय EAC के रिकॉर्ड में—। “Life of Mine… up to year 2042.”

FY 2024-25:  Production target— 10 लाख टन।

अगस्त 2024 तक:  Production— 4.10 लाख टन और pro-rata achievement 110%.

सितंबर 2024:  BALCO की ओर से— Mineable reserve exhausted / remaining reserve not viable. और mine surrender पर विचार।

 

यही है चोटिया का सबसे बड़ा रहस्य—2042 आखिर 2024 में कैसे आ गया?

क्या जमीन के नीचे आज भी कोयला मौजूद है?

यह सवाल भी बेहद महत्वपूर्ण है

किसी mine का geological reserve, extractable reserve और economically mineable reserve एक ही चीज नहीं होते।  इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि पुराने रिकॉर्ड में दिखाया गया पूरा coal “गायब” हो गया।

संभव है कि बाद में—

geological conditions बदली हों, stripping ratio बढ़ा हो, underground reserve हो, environmental/forest restrictions हों, mining technically कठिन हुई हो अथवा remaining coal economically viable न रहा हो। लेकिन यदि इनमें से कोई कारण था— तो उसका दस्तावेज होना चाहिए।  वह Revised Mining Plan कहां है?

यही अब इस पूरे मामले का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है

ग्राम यात्रा पूछता है—

 

किस Revised Mining Plan में reserve घटाया गया?

किस Geological Report ने इसे प्रमाणित किया?

कितना coal underground था?

कितना sterilised/non-mineable घोषित किया गया?

कितना वास्तव में निकाल लिया गया?

और सबसे महत्वपूर्ण— Remaining Reserve को “Not Viable” घोषित करने वाली Technical/Economic Feasibility Report कहां है?

सरकार सिर्फ एक RESERVE AUTOPSY करा दे। पूरे विवाद का पहला उत्तर एक साधारण reconciliation से निकल सकता है—

Opening Extractable Reserve

– Actual Coal Production

– Mining Loss

– Geological Revision

– Sterilised/Non-Mineable Reserve

= Closing Extractable Reserve

यह calculation 2015 से 2024 तक वर्षवार सार्वजनिक कर दी जाए।

अगर हिसाब सही बैठता है— सवाल समाप्त।

 

लेकिन यदि यह हिसाब नहीं बैठता—तो चोटिया की बंद खदान एक बहुत बड़ी जांच का दरवाजा खोल सकती है।

अभी असली आर्थिक हिसाब बाकी है…। क्योंकि Reserve का सवाल केवल पहला अध्याय है।  इसके बाद पूछा जाना बाकी है—। 2024 में खदान बंद होने के दिन कितना कोयला stock में था?

कितना Chotia pit-head पर था?

कितना BALCO के BCCP/coal yards में पहुंच चुका था?

कितना transit में था?

2015 से 2024 तक कुल कितना coal निकला?

और उससे भी बड़ा सवाल—। उस एक-एक टन पर सरकार को पूरा राजस्व मिला या नहीं?

Royalty कितनी?

Korba DMF को कितना?

NMET कितना?

Auction-linked statutory payment कितना?

इन सवालों का हिसाब अभी खुलना बाकी है।  और खदान के मजदूरों की कहानी?

2024 में mining operation बंद होने के बाद वहां काम करने वाले direct और contractual employees का क्या हुआ?

कितने मजदूरों को बैठाया गया?

कितनों को दूसरी जगह समायोजित किया गया?

कितनों को retrenchment compensation मिला?

PF, ESI और gratuity का क्या हुआ?

यह भी चोटिया की बंद फाइल का हिस्सा है।

लेकिन सबसे चौंकाने वाला अध्याय अभी बाकी है…

खनन बंद होने के बाद

 

चोटिया में राख भरने का कितना काम हुआ?

किस Tender से?

किस Contractor ने?

कितने लाख टन?

कितने Trucks?

किस Weighbridge से?

किस Mine Void में?

और कितना Payment?  इसकी अलग जांच आवश्यक है।

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क के सीधे सवाल

 

2042 तक बताई Mine Life 2024 में कैसे समाप्त हो गई?

18.66 MT वाले पुराने Extractable Reserve से अंतिम Reserve तक की reconciliation कहां है?

Remaining Coal को “Not Viable” किस Technical Report ने घोषित किया?

और Mine Surrender से पहले क्या स्वतंत्र Physical और Financial Audit हुआ?

 

हम किसी घोटाले को पहले से सिद्ध घोषित नहीं कर रहे।  हम सरकारी दस्तावेजों को सरकारी दस्तावेजों के सामने रखकर जवाब मांग रहे हैं।

अगर सब कुछ नियमों के मुताबिक हुआ— रिकॉर्ड BALCO के पक्ष में स्वयं बोलेंगे।

और अगर आंकड़े नहीं मिले— तो चोटिया की जमीन के नीचे सिर्फ कोयला नहीं, एक बड़े कोयला स्कैंडल की कहानी भी दबी हो सकती है?

EPISODE–02 में बड़ा खुलासा

खदान बंद… करोड़ों का हिसाब बाकी!”

बंदी के समय कितना Coal Stock था?

BALCO/BCCP में कितना कोयला पहुंचा?

Royalty–DMF–NMET में सरकार को कितना मिला?

खदान के मजदूर कहां गए?

और 2024 के बाद चोटिया में कितनी राख भरी गई?

“खदान बंद हुई है… हिसाब नहीं!”

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क

बालको वेदांता की चोटिया कोल ब्लॉक महापड़ताल |

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button