राज्य समाचार

रायपुर में ट्रेन के सामने कूदा युवक, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, गंभीर रूप से हुआ घायल

Spread the love

रायपुर।     राजधानी रायपुर में खमतराई रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को सुबह-सुबह युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है. साउथ-बिहार एक्सप्रेस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. डेमोग्राफ़िक्स

ट्रेन का परिचालन हुआ प्रभावित

जानकारी के मुताबिक, आरा से दुर्ग चलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस आज सुबह जब श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी, इस बीच युवक ने ट्रेन के आगे कथित तौर पर छलांग लगा दी. हादसे में युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई है. घटना के बाद लोटो पायलट ने ट्रेन को रोक दिया है, जिससे करीब 15 मिनट से ज्यादा वक्त तक परिचालन प्रभावित हुआ है.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

खमतराई पुलिस और रेलवे अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है. फिलहाल स्थानीय लोग घायल युवक को रेलवे ट्रैक से दूर लाकर अस्पताल भेजने की तैयारी कर रहे हैं. फिलहाल युवक की पहचान और ट्रेन के सामने कूदने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button