राज्य समाचार
राजनांदगांव में करंट की चपेट में आने से 6 मवेशियों की मौत, बिजली व्यवस्था पर ग्रामीणों का आक्रोश


- राजनांदगांव । जिले के मोहारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिजनापुर में बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से छह मवेशियों की मौत हो गई। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने बिजली कंपनी की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात तेज अंधड़ और बारिश के दौरान गांव के खेत के पास लगा एक बिजली का खंभा गिर गया, जिससे विद्युत तार टूटकर जमीन पर फैल गए। रविवार सुबह चरने निकले मवेशी टूटे हुए तारों के संपर्क में आ गए और करंट लगने से छह मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि जिले में पहले भी बिजली के तार टूटकर गिरने और करंट की चपेट में आने से मवेशियों की मौत की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया।

ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बिजली लाइनों की नियमित निगरानी और समय पर मरम्मत की मांग की है।

Live Cricket Info

