राज्य समाचार

मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को दिलायी जनगणना शपथ

 

अम्बिकापुर । जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य दिनांक 1 मई से 30 मई 2026 तक संपादित किया जाएगा। इस हेतु जिले में 16 अप्रैल से स्व गणना शुरू हो गया है, यह 30 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को डीएमएफ की बैठक के पश्चात उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को जनगणना शपथ दिलायी। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान 1 मई तक चलने वाले स्वगणना प्रक्रिया में अपना स्वगणना पूर्ण करने तथा सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सभी नागरिकों को इस स्वगणना प्रक्रिया में भाग लेने हेतु प्रेरित करने की शपथ ली गई। यह भी संकल्प लिया गया कि जनगणना शुरू होने पर प्रगणक द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, देश के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में जनगणना 2027 में अपने कर्तव्यों का समुचित निर्वहन करते हुए देश के समग्र विकास, सुदृढ़ीकरण एवं सशक्तिकरण में अपनी सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button