राज्य एव शहर

सरकार ने बढ़ाया कमर्शियल LPG कोटा, होटल-रेस्टोरेंट को अब ज्यादा गैस

रायपुर । छत्तीसगढ़ में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण कोटे में बढ़ोतरी की घोषणा की गई।

20% बढ़ा सप्लाई कोटा

सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सप्लाई में 20 प्रतिशत की वृद्धि की है। इसके बाद अब होटल, कैंटीन और रेस्टोरेंट जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 70% तक गैस सप्लाई मिल सकेगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

शॉर्टेज की खबरों से किया इनकार

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अतिरिक्त स्टॉक न करें।

पहले घरेलू उपभोक्ताओं को थी प्राथमिकता

इससे पहले केंद्र के निर्देश पर घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए व्यावसायिक संस्थानों के लिए गैस आपूर्ति 50% तक सीमित की गई थी। अब पर्याप्त भंडार होने के कारण इस कोटे को बढ़ाया गया है।

कालाबाजारी पर सख्ती

सरकार ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी पर भी सख्त कार्रवाई की है। 25 मार्च तक 335 जगहों पर छापेमारी की गई, 75 मामले दर्ज हुए, 3841 सिलेंडर जब्त किए गए और 97 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

सरकार के इस फैसले से व्यावसायिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ आम लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button