राज्य एव शहर

कोरबा: सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखकर हर वार्ड को मॉडल वार्ड बनाएं – कलेक्टर कुणाल दुदावत

 

 

कोरबा। कुणाल दुदावत ने नगरीय निकायों की विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था मजबूत रखी जाए और प्रत्येक वार्ड को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए अभी से पेयजल आपूर्ति की समुचित तैयारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि गर्मी के दौरान किसी भी क्षेत्र में पानी की समस्या उत्पन्न न हो।

 

 

बैठक में कलेक्टर ने वार्डवार पानी की मांग के अनुरूप टैंकर उपलब्ध कराने, आवश्यकता अनुसार नए बोर निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने तथा बारिश से पहले पानी टंकियों की पूर्ण सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके साथ ही सीवरेज लाइनों की नियमित सफाई और निरीक्षण सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

 

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 और 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जियो-टैगिंग समय पर पूर्ण करने और हितग्राहियों को किस्त राशि समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जोन कमिश्नरों को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लंबित आवासों को शीघ्र पूरा कराने को कहा गया। पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों में बैंकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी मामलों को स्वीकृत कराने और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर भी जोर दिया गया।

 

मासिक समीक्षा बैठक में नगर निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पांडेय, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरवेले, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, सभी जोन कमिश्नर तथा पाली, छुरी, कटघोरा, दीपका और बाकीमोंगरा के सीएमओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button