राज्य एव शहर

मैनपाट महोत्सव 2026 : जनसहभागिता, खेल रोमांच और पर्यटन संवर्धन का भव्य संगम

दंगल, बोटिंग और संस्कृति के उत्सव ने पर्यटकों को किया आकर्षित

 

अंबिकापुर।   प्राकृतिक सौंदर्य और शीतल वादियों के लिए प्रसिद्ध मैनपाट में आयोजित मैनपाट महोत्सव 2026 इस वर्ष व्यापक जनसहभागिता, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और विविध गतिविधियों के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक, खिलाड़ी एवं स्थानीय नागरिक महोत्सव में शामिल होकर इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं।

 

महोत्सव में पहुंचे आगंतुकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए आयोजन की भव्यता और जिला प्रशासन द्वारा की गई सुदृढ़ व्यवस्थाओं की सराहना की। रोहित कुमार ने कहा कि महोत्सव का वातावरण अत्यंत उत्सवमय और आकर्षक है। ग्राम पंचायत पिंडरा के नरेश कुमार ने आयोजन को पूर्व वर्षों की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित बताते हुए कहा कि मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के लिए विशेष आकर्षण बने हुए हैं।

 

स्थानीय निवासी अंकित गुप्ता ने कहा कि इतने बड़े आयोजन से क्षेत्र की पहचान को नई मजबूती मिली है। असगवां निवासी सोनसाय ने बताया कि पिछले वर्ष मेला आयोजित नहीं हो पाया था, किंतु इस वर्ष महोत्सव का अत्यंत शानदार आयोजन हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है और माहौल में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

 

दंगल प्रतियोगिता बनी मुख्य आकर्षण

महोत्सव में आयोजित दंगल प्रतियोगिता ने खेल प्रेमियों के बीच विशेष उत्साह पैदा किया है। दुर्ग जिले से पहुंचे दंगल पहलवान सतेंद्र निषाद ने कहा कि शहरों की तुलना में मैनपाट का प्राकृतिक वातावरण और शुद्ध ऑक्सीजन विशेष रूप से आकर्षित करता है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को सराहनीय बताया।

 

दुर्ग की ग्रेसी पटेल एवं संतोषी चंद्राकर, जिन्होंने दंगल प्रतियोगिता में भाग लिया, उन्होंने ने आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रेरणादायक बताया। जशपुर जिले की रामेश्वरी ने कहा कि मैनपाट पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध स्थल है और इस वर्ष महोत्सव ने यहां की पहचान को और सुदृढ़ किया है।

 

अन्य राज्यों से भी पहुंच रहे पर्यटक

पश्चिम बंगाल से पहली बार मैनपाट पहुंचे संजय घेठियाल ने कहा कि यहां मनोरंजन और रोमांच का अनूठा संगम देखने को मिला। बोटिंग, दंगल और मेले की आकर्षक व्यवस्थाओं ने महोत्सव को विशेष बना दिया है। लता मलार्ज ने भी शासन-प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए आयोजन को यादगार बताया।

मेला, बोटिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आकर्षण

महोत्सव स्थल पर सजा भव्य मेला लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां देर शाम तक भारी भीड़ देखी जा रही है। स्थानीय उत्पादों, व्यंजनों और हस्तशिल्प की स्टॉलों पर लोगों की विशेष रुचि रही। पर्यटकों ने बोटिंग का आनंद लेते हुए प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव किया। वहीं दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए दर्शकों में विशेष उत्साह एवं होड़ देखी गई।

 

 

मैनपाट महोत्सव 2026 कि सुव्यवस्थित योजना, प्रभावी प्रबंधन और जनसहभागिता के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत, खेल प्रतिभाओं और पर्यटन को एक साथ प्रोत्साहित किया है। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का मंच है, बल्कि क्षेत्रीय विकास और सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम भी बना है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button