राज्य एव शहर

खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे का केबल टूटा, 8 श्रद्धालु घायल

 

 

महासमुंद । जिले के खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब मंदिर परिसर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट गया। घटना के वक्त ट्रॉली में श्रद्धालु सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। केबल टूटते ही ट्रॉली झटके के साथ नीचे की ओर आ गई, जिससे उसमें बैठे लोग घायल हो गए।

 

इस हादसे में कुल 8 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों, मंदिर प्रबंधन और पुलिस की मदद से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर रोप-वे सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

 

स्थानीय लोगों ने रोप-वे की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रशासन ने जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि नवरात्र के चलते मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे इस हादसे ने चिंता और बढ़ा दी है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button