राज्य समाचार

KORBA : आकांक्षी ब्लॉक पोंडीउपरोड़ा में शिक्षकों की कमी से डगमगा रही प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था

Spread the love

युक्तियुक्तकरण के बाद भी रिक्त रह गए सहायक शिक्षक ,शिक्षक (एल.बी .)के 158 पद ,शासन कब लेगी सुध ? …

कोरबा। आकांक्षी जिला कोरबा के आकांक्षी ब्लॉक पोंडी उपरोड़ा की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था शिक्षकों के कमी की वजह से डगमगा रही है । युक्तियुक्तकरण के बाद भी इस ब्लॉक में सहायक शिक्षक एवं शिक्षक एलबी के 158 पद रिक्त रह गए हैं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

405 शासकीय प्राथमिक शालाओं में सहायक शिक्षक के 94 पद रिक्त हैं तो वहीं 137 शासकीय माध्यमिक शालाओं में शिक्षक (एल.बी. )के 64 पद नहीं भरे जा सके । सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांगी गई जानकारी के तहत उपलब्ध कराई जानकारी से इसकी पुष्टि हुई है। सहायक शिक्षकों के रिक्त पदों की बात करें तो प्राथमिक शाला एतमानगर ,मुड़ढक्की,औराभांठा ,
बरतराई,आमाखोखरा,रामपुर ,
अमलडीहा ,मुकुवा ,आश्रम मेरई , खिरटी,नवापारा,सलिहापहरी ,
अरसिंया ,बनिया,गुडरुमुड़ा ,हथमार ,सिरकीकला,पुटुवा,बेतलो ,नवापारा,कौआताल ,बिंझरा,दमहामुड़ा
,भुकभुकीपारा,नवापारा ,करगीआमा,पीपरकुंडा,अलगाडांड,गडरा,
दर्राभांठा ,घरीपखना,केनाडांड़,
जटगा,भदरापारा,बेलपारा,झिनपुरी, नगोईबछेरा ,कर्री,तुलबुल ,
कुकरीकाडर ,तेंदुभांठा,
आश्रम कटोरीनगोई,प्राथमिक शाला बरभांठा ,केंदई ,
कुम्हारी सानी ,धौरामुड़ा,घोघरापारा,
बरौदखार ,डांघीआमा,
बसकटियापारा,लाद,लैंगा ,अमझर ,लखनपुर,पटेलपारा लखनपुर ,लमना,चोटिया ,बांधापारा,माचाडोली,कटमोरगा,रापरपारा,
अश्रम मड़ई ,प्राथमिक शाला लोड़ीबहरा, पचरा ,बोदरापारा,
आश्रम पाली,झोकापारा पाली,गिधमुड़ी ,पिपरिया ,
अमलीबहार ,आश्रम पोंडीबहार,
पुटीपखना,अड़सरा,बनपीपर
,रामपुर,रावा,पोड़ीखुर्द,सैला,
बगबुड़ापारा,हथमारबाला,
सिकटापारा,आश्रम ,सरभोंका,
रिंगनिया,कर्राबहरा,कोदवरिया,
सेंदुरगार,पालढुरेना,मुड़ाभांठा,
मुड़धोवा ,अश्रम सिंधिया,दर्रीपारा,कोठीखर्रा,
द्वारीपारा,सुतर्रा,तानाखार,
पचभैयापारा,भलपहरी एवं प्राथमिक शाला तनेरा शामिल है।

 

 

इन माध्यमिक शालाओं में शिक्षक (एल.बी.)के 64 पद रिक्त

शासकीय माध्यमिक शाला में शिक्षक (एल.बी)के 64 पद नहीं भरे जा सके। रामपुर,अमलड़ीहा ,आमाटिकरा,
उचलैंगा,अरसियां ,बैरा,परला,
बाँझीबन ,गुडरुमुड़ा,नवापारा,
चन्द्रोटी ,पंडरीपानी,छिंदिया
,दुल्लापुर,गडरा,घुचापुर,गुरसियाँ ,
जटगा,अमहवा, झिनपुरी, जुराली, कारीमाटी,तुलबुल,कटोरीनगोई ,
सिरकी,टिहलीसराई,केंदई,खोडरी, कुम्हारीसानी,कोनकोना,लाद,
भुजंगकछार ,लखनपुर ,चोटिया,
लमना,लेपरा,पांथा ,बोड़ानाला,
बंजारी ,मोरगा,पाली,कन्यापसान ,
बालक पसान,पतुरियाडांड,गिद्धमुड़ी,
पिपरिया ,पोंडीकला,कस्तूरबा पोंडी उपरोड़ा,बीजाडांड ,रामपुर ,बनपीपर,रोदे,मलदा ,सिंधिया ,सिरमिना ,
कसनिया,तनेरा एवं तुमान शामिल हैं। शासन स्तर से इन रिक्त पदों की पूर्ति के लिए शीघ्र कवायद की दरकार है। ताकि आकांक्षी ब्लॉक की शिक्षा अध्यापन व्यवस्था सुदृढ़ हो सके।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button