राज्य एव शहर

कोरबा (शहर) मे जिला प्रभारी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की नई संगठनात्मक सूची जारी

 कमल किशोर चन्द्रा को युवा कांग्रेस कोरबा (शहर) का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।

 

कोरबा –  कमल किशोर चन्द्रा की नियुक्ति पर कोरबा जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। जिलाध्यक्ष राकेश पंकज ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को लगातार जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस का विशेष फोकस युवाओं पर है और युवा कांग्रेस को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

 


प्रदेश एवं जिला नेतृत्व द्वारा जिले के कई सक्रिय और कर्मठ युवाओं को संगठन में अहम पदों की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे आने वाले समय में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। कमल किशोर चन्द्रा की नियुक्ति को संगठन विस्तार और युवाओं को आगे लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button