राज्य समाचार

दीपका में शराब भट्टी के आहते में आदमी की मौत

कोरबा –    कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत देसी–अंग्रेजी शराब भट्टी के पास बने आहते में सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कृष्ण कुमार निराला (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो एसईसीएल कर्मी थे और ऊर्जा नगर कॉलोनी के निवासी थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कृष्ण कुमार निराला आज सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच शराब लेकर भट्टी परिसर स्थित आहते में पहुंचे थे, जहां उन्होंने शराब का सेवन किया। कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने शराब तो पी थी, लेकिन मौत का स्पष्ट कारण समझ में नहीं आ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button