ऑनलाइन कथक से राष्ट्रीय पहचान: कोरबा की शिवी प्रजापति ने जीता प्रथम स्थान

दुर्ग – नाट्य नर्तन ऑल इंडिया नेशनल डांस, म्यूज़िक एवं फाइन आर्ट्स प्रतियोगिता एवं महोत्सव” में
कोरबा की होनहार छात्रा कु. शिवी प्रजापति (आयु – 12 वर्ष), डी पी एस स्कूल बालको कक्षा 6 की छात्रा है। पिता वीरेंद्र कुमार माता पुष्पांजली निवासी – कोरबा (छत्तीसगढ़) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले एवं राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
शिवी प्रजापति विगत 2 वर्ष से ऑनलाइन कथक प्रशिक्षण के अंतर्गत
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से कथक गोल्ड मेडलिस्ट गुरु प्रीति चंद्रा जी के निर्देशन में
ऑनलाइन माध्यम से कथक नृत्य का सुसंगठित एवं निरंतर अभ्यास कर रही हैं।
यह उपलब्धि दर्शाती है कि नियमित रियाज़, सही तकनीकी मार्गदर्शन और आत्मविश्वास के साथ बाल कलाकार कम समय में भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
गुरु प्रीति चंद्रा जी के अनुभवपूर्ण निर्देशन ने शिवी की कला को मंचीय परिपक्वता और प्रस्तुति में स्पष्टता प्रदान की।
इससे पूर्व भी शिवी प्रजापति ने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक मंचों पर अपनी प्रस्तुतियों से सराहना प्राप्त की है और ऑनलाइन कथक प्रशिक्षण के माध्यम से लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कोरबा (छत्तीसगढ़) का नाम रोशन किया है।
यह उपलब्धि आज के संवेदनशील एवं दूरदर्शी अभिभावकों की भूमिका को भी उजागर करती है, जो बच्चों की रुचि और प्रतिभा को समझते हुए उन्हें कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रहे हैं।
शिवी प्रजापति की सफलता इस बात का उदाहरण है कि जब परिवार का सहयोग, गुरु का मार्गदर्शन और बच्चे का समर्पण एक साथ होता है, तो ऑनलाइन शिक्षा भी सशक्त परिणाम दे सकती है
Live Cricket Info
