राज्य समाचार

त्रिदिवसीय सत्संग,कार्तिक पूर्णिमा उत्सव में पार्षद नरेंद्र देवांगन रहे मुख्य अतिथि, गुरुदेव से आशीर्वाद ले जिलेवासियों की सुख समृद्धि की मंगल कामना की

कोरबा।  पावन कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कबीर उत्थान सेवा समिति, कोरबा द्वारा पुरानी बस्ती दुर्पा रोड स्थित कबीर ज्ञान मंदिर परिसर में भव्य कार्तिक पूर्णिमा उत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया।

इस अवसर पर नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया पार्षद एवं भाजयूमो जिलामहामंत्री श्री नरेंद्र देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूज्य गुरुदेव अनंत श्री विभूषित 1008 परम पूज्य आचार्य श्री ज्योति स्वामी गुरुदेव साहेब जी की पावन उपस्थिति ने आयोजन को दिव्यता से आलोकित किया। पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन जी ने गुरुदेव के श्रीचरणों में पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि “गुरु का सान्निध्य मानव जीवन का सर्वोच्च सौभाग्य है। गुरु के आशीर्वाद से ही जीवन का सच्चा मार्ग प्रशस्त होता है।”

इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद  तामेश अग्रवाल , राजेश विश्वकर्मा , सुरेश देवांगन , पूर्व पार्षद भुवनेश्वर देवांगन , शाला प्रबंधन समिति सदस्य लक्ष्य चतुर्वेदी जी, मंडल कार्यकारिणी समिति सदस्य  नरेंद्र गोस्वामी , राम सिंह मिस्त्री जी, .के. विश्वकर्मा , विष्णुदास साहू जी, श्री चुन्नीलाल साहू , नागेंद्र साहू , उदयराम साहू, किशोर कुमार साहू , एस. साहू , संतोष साहू ,विशाल दास साहू, कल्याणी साहू, रघुवीर देवांगन ,नीलकंठ , कुलेश्वर साहू, टेकराम साहू , रविंद्र साहू, आलोक साहू, घम्मन साहू ,लखन साहू सहित कबीर उत्थान सेवा समिति के समस्त सदस्यगण एवं श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम स्थल पर भक्ति, सद्भाव और गुरु महिमा की धारा प्रवाहित होती रही।
गुरुदेव के श्रीचरणों से प्राप्त दिव्य आशीर्वाद से श्रद्धालुगण अभिभूत नजर आए।

अंत में पार्षद  नरेंद्र देवांगन ने प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा —
“गुरुकृपा हम सभी पर सदा बनी रहे।
जय कबीर सतगुरु की जय!

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button