टेक्नोलॉजी

अब QR कोड स्कैन कर जान सकते है पंचायतों में 3 साल में कराए गए काम…

कोरबा। कोरबा जिले के सभी ग्राम पंचायतों में क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इसे स्कैन करते ही पंचायत में 3 साल के भीतर कौन-कौन से कार्य कराए गए हैं, इसमें कितनी राशि खर्च की गई है, योजनाओं की स्थिति क्या है, यह कोई भी जान सकेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रोजगार दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई। ग्रामीण यह शिकायत नहीं कर पाएंगे कि ग्राम में कौन-कौन से कार्य चल रहे हैं। इसमें 3 साल का कार्यों का पूरा ब्यौरा रहेगा। ये प्रणाली कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत की पहल पर शुरू की गयी है।

ग्राम पंचायत में भवनों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग में सभी जनपद पंचायत के सीईओ को भी इस प्रणाली की जानकारी लोगों को देने और जागरूकता अभियान चलाने कहा है। उन्होंने बताया कि डिजिटल पहल ग्रामीणों को योजनाओं की निगरानी का अधिकार देती है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button