टेक्नोलॉजी

राजभवन पहुंचा महिला आयोग का विवाद: संविधान के अनुसार नहीं हो रहा काम’

रायपुर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ) । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की कार्यप्रणाली को लेकर अन्य सदस्यों ने मोर्चा खोल रखा है। महिला आयोग का विवाद अब राजभवन पहुंच गया है।

दो दिन पहले सुनवाई का बहिष्कार करने की घोषणा के बाद सदस्यों ने राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर आयोग की वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नाराज सदस्य लक्ष्मी वर्मा, सरला कोसरिया और दीपिका सोरी ने राज्यपाल डेका से भेंट कर शिकायती पत्र के साथ दस्तावेज सौंपे और राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की।

 

सदस्यों ने राज्यपाल को महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए बताया कि महिला आयोग एक संवैधानिक संस्था है, यहां संविधान के अनुसार कार्य होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

राज्यपाल डेका ने सदस्यों की बातें सुनी और राज्य शासन से इस संबंध में जवाब मांगने का भरोसा दिलाया। नाराज सदस्य राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करने मुख्यमंत्री निवास गए, लेकिन सीएम दूसरे कार्यक्रमों में गए थे, जिसके कारण मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button