राज्य समाचार

12 घंटे से शबरी नदी में फंसे व्यक्ति को भारतीय वायुसेना व जिला प्रशासन ने सुरक्षित निकाला

सुकमा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिला प्रशासन, पुलिस बल, सीआरपीएफ और भारतीय वायुसेना के संयुक्त प्रयास से शबरी नदी में 12 घंटे से अधिक समय से फंसे नागरिक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सुकमा के नाड़ीगुफा तेलावर्ती के पास बाढ़ के चलते एक व्यक्ति बीच धारा में फंस गया था। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अमला तुरंत मौके पर पहुँचा और रेस्क्यू कार्य शुरू किया, लेकिन तेज धारा और नदी में बड़े-बड़े पत्थरों के कारण मोटरबोट से व्यक्ति को बाहर निकालना संभव नहीं हो पा रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और भारतीय वायुसेना ने ड्रोन की मदद से फंसे व्यक्ति का लोकेशन ट्रेस किया गया और तत्परता से वायुसेना की टीम को रेस्क्यू के लिए लगाया गया।

करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद संयुक्त दल ने उस व्यक्ति को सुरक्षित निकालने में सफलता हासिल की।

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि रेस्क्यू अभियान जिला प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ और भारतीय वायुसेना के आपसी समन्वय और त्वरित कार्यवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि फंसे हुए व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला गया।

इस पूरे रेस्क्यू अभियान में जिला प्रशासन सुकमा, पुलिस बल, सीआरपीएफ और भारतीय वायुसेना की टीम ने समन्वय और साहस का परिचय दिया।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button