राज्य समाचार
चार हार्डकोर इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

गरियाबंद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। पुलिस के बढ़ते दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर दो महिला नक्सली अनीता व सुजाता तथा दो पुरुष नक्सली दीपक व कैलाश ने अपने हथियार डालकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।
ये सभी नक्सली लंबे समय से संगठन में सक्रिय थे और कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
आत्मसमर्पण करते हुए उन्होंने कहा कि अब वे शांति और विकास की राह पर चलना चाहते हैं।आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि चारों नक्सलियों को सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
वहीं आईजी अंकित गर्ग ने इसे नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका बताया और कहा कि आगे भी यह अभियान और तेज़ी से जारी रहेगा।यह आत्मसमर्पण गरियाबंद पुलिस एवं सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
Live Cricket Info
