राज्य समाचार

यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य ASI मनोज राठौर सम्मानित

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ) I स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहर में यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने पर ट्रैफिक पुलिस के एएसआई मनोज राठौर को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शहर के सीएसईबी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अलग-अलग विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जिसमें ट्रैफिक पुलिस से एएसआई मनोज राठौर भी सम्मानित हुए। उन्हें शहर में यातायात व्यवस्था में बेहतर ढंग से कार्य करने पर उक्त सम्मान दिया गया। एएसआई राठौर शहर के चौक-चौराहों पर जाम लगने की सूचना मिलते ही अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर त्वरित रूप से कार्य करते हुए यातायात व्यवस्था बहाल कर देते हैं। वहीं टीम के साथ लगातार कार्रवाई करने में जुटे रहते हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button