राज्य समाचार

पूजा कर रही महिला के सामने आया विशाल काय कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया खतरनाक रेस्क्यु।

Spread the love

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ) – कोरबा जिले के सोनपुरी गांव में रहने वाली नागेश्वरी रजवाड़े उस समय सहम गई जब वो रात्रि के 8 बजे के आस पास घर पर पूजा कर रही थी और तभी एक विशाल काय कोबरा (नाग) कही से घर में घुस गया वो इतने बड़े सांप को देखते ही घर के दूसरे कमरे के अंदर भाग खड़ी हुई और आस पास के लोगों को फोन से सांप होने की जानकारी दी और मदद के लिए बुलाया फिर कुछ लोगों आए और उसको भगाने का प्रयास भी किया पर उसमें सफल नहीं हुए

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वो एक किनारे गमले के पीछे जाकर बैठ गया फिर आस पास के लोगों ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया जिस पर सारथी थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही गई फिर आखिरकार कुछ समय बाद सोनपुरी गांव पहुंच के 6 फीट के विशाल काय कोबरा ( नाग) को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यु कर थैले में रखा गया तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया और जितेंद्र सारथी का धन्यवाद् ज्ञापित किया फिर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने बताया सांप हमारे पर्यावरण का के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए उनको मारने के बजाय हमें सूचना दे ताकि हम सही समय पर पहुंच कर लोगों के साथ एक बेजुबान जीव को बचा पाए साथ ही जाने अनजाने सर्प दंश हो तो बिना देरी किए हस्पताल जाएं ताकि सही समय पर उपचार हो सके, झाड़ फूक के चक्कर में बिल्कुल न रहें।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा
8817534455,7999622151

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button