राज्य समाचार

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की गेवरा खदान में सीआईएसफ ने किया मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन

Spread the love

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के गेवरा खदान के View Point पर सीआईएसफ ने एसईसीएल एवं विभिन्न रेस्क्यू एजेंसी के साथ Mega Mock Drill का संयुक्त अभ्यास किया। इस अभ्यास में सीआईएसफ के अतिरिक्त एसईसीएल प्रबंधन की रेस्क्यू टीम एवं फायर विंग, एसडीआरएफ, आपदा मित्र, जिला कोरबा फायर विंग, दीपका थाना का बल, एनसीसी कैडेट्स, सीआईएसएफ एनटीपीसी कोरबा फायर विंग एवं एनसीएच हॉस्पिटल ने भाग लिया।

इस अभ्यास की थीम – गेवरा खदान के View Point पर भूस्खलन के दौरान 5 Workers घायल हो जाते हैं। जिसमें सीआईएसएफ एवं विभिन्न रेस्क्यू एजेंसी द्वारा बचाव कार्य में अपना योगदान दिया जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस सफल आयोजन में सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट नागेंद्र कुमार झा, ऐ के त्यागी महाप्रबंधक गेवरा, मनोज विश्नोई, माहाप्रबंधक रेस्क्यू एसईसीएल आर बी सिंधूर, महाप्रबंधक परियोजना एवं इसके अतिरिक्त सीआईएसएफ एवं एसईसीएल प्रबंधन के अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

अरुण कुमार त्यागी महाप्रबंधक गेवरा ने इस सफल आयोजन के लिए संयुक्त अभ्यास में शामिल सभी एजेंसियों की सराहना की और मॉक ड्रिल के आयोजन से होने वाले लाभों के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button