राज्य समाचार

कांटा ऑपरेटर से मिलीभगत कर कोयला की अफरा-तफरी करने वाला फरार वाहन चालक गिरफ्तार

Spread the love

जांजगीर-चांपा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले के थाना बलौदा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कांटा ऑपरेटर से मिलीभगत कर कोयला की अफरा-तफरी करने वाले फरार वाहन चालक प्रदीप नारायण मधुकर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 316(4), 3, 5 BNS के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार, प्रार्थी पंकज कुमार सिंह ट्रांसपोर्ट डिविजन मैनेजर कोलवासरी बलौदा द्वारा दिनांक 04.01.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि कांटा आपरेटर नागेश्वर कश्यप ने वाहन चालकों से मिलीभगत कर कम तौल कोयला को सही तौल पर्ची बनाकर 05 टन कोयला कीमत करीबन 24,000/- रुपये का अमानत में खयानत एवं कोयला की अफरा-तफरी की थी।

थाना बलौदा पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना को गंभीरता से लेते हुए संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरा एवं कांटा पर्ची का अवलोकन किया गया, जिसमें आरोपी नागेश्वर कश्यप कांटा ऑपरेटर और दो अन्य वाहन चालकों द्वारा आपस में मिलीभगत कर कोयला की अफरा-तफरी करना पाए जाने से आरोपी कांटा ऑपरेटर नागेश्वर कश्यप को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

आरोपी वाहन चालक प्रदीप नारायण मधुकर जो घटना घटित कर फरार था, उसकी थाना बलौदा पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना पर आरोपी के सकुनत से घेराबंदी कर पकड़ा गया और उसे हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बलौदा, प्रधान आरक्षक गजाघर पाटनवर, मुकेश यादव, आरक्षक श्याम राठौर, ईश्वरी राठौर एवं थाना बलौदा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button