छत्तीसगढ़

आपातकाल के 50 वीं वर्षगांठ पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

Spread the love
Listen to this article

लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिवार के सदस्यों को शाल श्रीफल देकर किया गया सम्मानित

 

जांजगीर-चांपा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र की हत्या दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट से लेकर ऑडिटोरियम तक  तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, छात्र-छात्राएं, अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए।

इस दौरान लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिवारजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनके संघर्ष को याद करते हुए उन्हें लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी बताया। ऑडिटोरियम परिसर में आपातकाल पर आधारित फिल्म और फोटो प्रदर्शनी का किया प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरि, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, गुलाब सिंह चंदेल, अमित गौर ने अपने संबोधन में आपातकाल के दौरान घटित घटनाओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पूर्व सांसाद  कमला देवी पाटले, नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर-नैला रेखा देवा गढ़ेवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका सिंह, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, इंजी. रवि पांडेय, अमर सुलतानिया, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आराध्या राहुल कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राए व नागरिकजन उपस्थित थे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button