राष्ट्रीय खबरें

केदारनाथ-गुप्तकाशी के बीच हेलीकॉप्टर क्रैश: 7 की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक

गौरीकुंड (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी की ओर उड़ान भरने वाला आर्यन एविएशन का बेल 407 हेलीकॉप्टर (VT-BKA) रविवार सुबह गौरीकुंड के पास एक बुग्याल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें पायलट, चार यात्री, एक बच्चा और एक बीकेटीसी (बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति) कर्मचारी शामिल हैं।

हेलीकॉप्टर ने सुबह 5:19 बजे भरी थी उड़ान
आर्यन हेलीपैड, केदारनाथ से हेलीकॉप्टर ने सुबह 5:19 बजे उड़ान भरी थी और गुप्तकाशी के लिए रवाना हुआ था। लेकिन कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास घने जंगलों और ऊंचाई पर स्थित बुग्याल क्षेत्र में क्रैश हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मौके पर पहुंचे राहत दल, कोई नहीं बचा
SDRF कमांडर अर्पण यादव के निर्देशन में SDRF, NDRF और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्गम और ट्रैकिंग रूट होने के कारण राहत अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा: यह हादसा 7 किलोमीटर दूर एक बुग्याल में हुआ। स्थानीय जानकारी के अनुसार किसी के भी जीवित बचने की संभावना नहीं है।

DGCA ने हेलीकॉप्टर ऑपरेशन की निगरानी कड़ी की
डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने हादसे के बाद चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर ऑपरेशन की आवृत्ति कम कर दी है और सभी संचालन की समीक्षा की जा रही है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) दुर्घटना की जांच करेगा।

सीएम धामी ने जताया दुख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा: “रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है। SDRF, स्थानीय प्रशासन और अन्य राहत दल कार्य में जुटे हैं। मैं बाबा केदार से सभी यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।”

दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में सवार थे:
पायलट
4 वयस्क तीर्थयात्री
1 शिशु
1 बीकेटीसी कर्मचारी

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button