राष्ट्रीय खबरें

Big Breaking – एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद में उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त, बचाव अभियान जारी

Spread the love

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद में उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त, बचाव अभियान जारी

अहमदाबाद, गुजरात: एयर इंडिया के बी787 विमान (VT-ANB), जो उड़ान संख्या AI-171 पर अहमदाबाद से रवाना हुआ था, उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें दो पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल थे। इस विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल संभाल रहे थे और उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर सह-पायलट के रूप में मौजूद थे। यह जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पुष्टि की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन, अग्निशमन विभाग और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गई हैं। घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे में कितने लोगों को चोटें आई हैं या किसी की मृत्यु हुई है।

DGCA और एयर इंडिया की टीमें स्थिति की जांच कर रही हैं। स्थानीय अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। यह हादसा देश की नागरिक उड्डयन सुरक्षा पर एक गंभीर सवाल भी खड़ा करता है।
स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button