राज्य समाचार

मरीन ड्राइव में हादसा: सड़क पर गिरा होर्डिंग का फ्रेम, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राजधानी के मरीन ड्राइव चौक पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब तिरंगा यात्रा के दौरान एक विशालकाय होर्डिंग का लोहे का फ्रेम गिर पड़ा। हादसे में दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि सवारों को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के चलते इलाके में कुछ देर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही।

पुराने होर्डिंग बन रहे जानलेवा खतरा
बारिश और आंधी-तूफान के इन दिनों में पुराने व जर्जर होर्डिंग व स्वागत गेट के स्ट्रक्चर गिरने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। निगम प्रशासन ने पिछले महीने स्ट्रक्चर की जांच और एड फर्मों से सुरक्षा गारंटी सर्टिफिकेट मांगा था, लेकिन यह अभियान शुरू होते ही ठंडे बस्ते में चला गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सैकड़ों होर्डिंग हादसे को न्योता दे रहे
शहरभर में लगे सैकड़ों कमजोर और झुके हुए होर्डिंग, निगम की अनदेखी के कारण किसी बड़ी अनहोनी को दावत दे रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं कि निगम कब तक हादसे के इंतजार में बैठा रहेगा?

शहरवासियों की सुरक्षा के लिए पुराने और असुरक्षित होर्डिंग्स पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। प्रशासन को चाहिए कि सभी स्ट्रक्चर्स की दोबारा जांच कराए और असुरक्षित होर्डिंग्स को तत्काल हटवाए, ताकि भविष्य में कोई जानलेवा हादसा न हो।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button