राज्य समाचार

शोरूम की छत काटकर भीतर घुसे चोरों ने गल्ले पर किया हाथ साफ

Spread the love

रायपुर ।  शहर में चोरी और लूट की वारदात बढ़ गई है। आए दिन राह चलते लोगों से लूट हो रही है। बंद दुकान, मकान को भी चोर निशाना बना रहे हैं। अभनपुर में ऐसी ही घटना हुई है। वहां बंद राजधानी ऑटोमोबाइल शो रूम की छत काटकर भीतर घुसे चोरों ने काउंटर से 55 हजार नकदी और मोबाइल पार कर दिया।

शो रूम के संचालक अनुकूल भंडारी ने पुलिस को बताया कि शो रूम को मैनेजर शैलेंद्र बांधे रात आठ बजे बंद कर घर चला गया था। दूसरे दिन जब वह दुकान खोल कर अंदर गया तो देखा कि कैश काउंटर का दराज टूटा हुआ था। शो रूम के टावर के कोने की सीट मुडी हुई थी। शैलेंद्र ने इसकी जानकारी फोन पर दी। दुकान में आकर देखा तो गल्ले में रखे 55 हजार और मोबाइल नहीं थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ड्राइवर ने बेच दिया सामान

वासवानी कंपनी सिलतरा के संचालक ने कर्मचारी पर चोरी का आरोप लगाया है। सत्यमनगर, पिरदा निवासी शल साहू ने पुलिस को बताया कि वह वासवानी कंपनी सिलतरा में श्रेयांश कांट्रेक्टर के अधीन सुपरवाइजर के पद पर काम करता है।

श्रेयांश कांट्रेक्टर के संचालक ने शिव कैलाश धुर्वे को 18 हजार रुपये के वेतन में पोकलेन मशीन चलाने रखा था। उसने 17 दिनों से वासवानी कंपनी सिलतरा में पोकलेन मशीन चलाई। इसी दौरान पोकलेन के चालक ने चैन मशीन का डिसप्ले मीटर व चाबी समेत अन्य को बिना किसी को सूचना दिए चोरी कर ले गया। शिव कैलाश धुर्वे से संपर्क करने पर उसने बकाया पैसा न देने पर चोरी करना बताया।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button