राज्य समाचार

रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 17 लोगों की मौत

Spread the love

रायपुर, 12 मई 2025(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर रविवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम चटौद के ग्रामीण स्वराज माजदा वाहन से छठी कार्यक्रम में शामिल होकर खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बाना बनारसी से वापस लौट रहे थे। तभी सारागांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने माजदा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा वाहन में सवार लोगों में से कई की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में एक साल से कम उम्र के बच्चे की भी मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय माजदा वाहन में 50 से अधिक लोग सवार थे, जो शादी पश्चात आयोजित चैथिया कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात ही सभी घायलों को खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दुर्घटना में घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button