राज्य समाचार
“सेवा का संकल्प ” भीषण गर्मी में किया शरबत वितरण

सेवा ही सिक्ख समाज की मूल भावना
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

मनेन्द्रगढ़ (प्रशांत तिवारी)

सेवा और समर्पण की भावना सिक्ख समाज की पहचान मानी जाती है। आज सिख समाज द्वारा गुरु अर्जन देव की शहादत को समर्पित दिन पर मनेन्द्रगढ़ शहर के विभिन्न स्थानों श्री गुरुद्वारा परिसर, अस्पताल परिसर, पी डबल्यू डी तिराहा आदि पर शरबत बांटी गई।
पी डबल्यू डी तिराहे पर भीषण गर्मी से निजात दिलाने राहगीरों को शरबत बांटी गई।चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों को ठंडक देने के साथ-साथ, यह सेवा गुरु जी के बलिदान और करुणा के संदेश को समाज तक पहुँचाने का माध्यम बनी। “सरबत दा भला” की भावना को जीवंत करते हुए सिक्ख समाज ने भाईचारे, सेवा और प्रेम का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। उक्त कार्यक्रम में गुरजीत सिंह खनूजा ,इकबाल सिंह,मनोज अग्रवाल, इवनिश खनूजा,और अन्य सहयोगी जन शामिल रहे।


