राज्य समाचार

आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत, तीन किसानों को नुकसान

Spread the love

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले के छुईडोडा सोल्वा गांव में मंगलवार दोपहर मौसम की मार से बड़ा नुकसान हुआ। आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन किसानों — रामलाल, दुलार और अमर सिंह — को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। मंगलवार को भी सुबह से हल्की बारिश जारी थी। किसान रोज की तरह बकरियों को चराने पास के मैदान में ले गए थे। करीब एक घंटे तक बकरियां चरती रहीं, इसी दौरान बिजली चमकने लगी और डर के मारे सभी बकरियां एक पेड़ के नीचे जुट गईं। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली उसी पेड़ पर गिरी और सभी बकरियां झुलसकर मर गईं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

किस्मत से किसान थोड़ी दूरी पर एक अन्य पेड़ के नीचे खड़े थे, जिससे वे बाल-बाल बच गए।

घटना की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दे दी गई है। प्रशासन ने नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है और मुआवजा देने की प्रक्रिया राजस्व परिपत्र के तहत चल रही है। उधर, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button