राज्य समाचार

3.60 बल्क लीटर मध्यप्रदेश निर्मित विदेशी मदिरा गोवा जप्त

आबकारी विभाग की कार्रवाई

राजनांदगांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं, परिवहनकर्ताओं एवं कोचियों के विरूद्ध लगातार धर-पकड़ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी उप निरीक्षक वृत्त डोंगरगढ़ अनिल सिंह, आबकारी मुख्य आरक्षक लाल सिंह राजपूत व भोजराज उइके के दल द्वारा डोंगरगढ़ के पलांदूर मोहारा क्षेत्र में देवानंद वर्मा के कब्जे से 3.600 बल्क लीटर मध्यप्रदेश निर्मित विदेशी मदिरा गोवा जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी प्रकार आबकारी उप निरीक्षक वृत्त राजनांदगांव ग्रामीण तुलेश्वरी देवांगन एवं मुख्य आरक्षक मिलाप मण्डावी, किशोरी कोर्राम, दीपक सिन्हा के दल ने पथरा नवागांव नाला के पास अज्ञात 10 बल्क लीटर हाथ भ_ी कच्ची शराब, लगभग 50 किलोग्राम महुआ लाहन एवं निर्माण सामग्री आबकारी अधिनियम की धारा के तहत जप्त किया गया। अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी द्वारा सभी वृत्त प्रभारियों को होटल ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button