राज्य समाचार

अवकाश के दिनों में भी चालू रहेंगे पंजीयन कार्यालय

Spread the love

रायपुर, 10 मार्च। इस माह मार्च में अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय चालू रहेंगे और पंजीयन कार्य किया जाएगा। महानिरीक्षक पंजीयन, छत्तीसगढ़ ने सभी कलेक्टरों को इस संबंध में पत्र जारी किया है।

पत्र में कहा गया है कि वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग स्टाम्प शुल्क के रूप में शासकीय राजस्व संग्रहण करने वाला एक महत्वपूर्ण विभाग है। वित्तीय वर्ष 2021-22 का अंतिम माह पूर्ण होने में कुछ ही दिन शेष है। 13 मार्च शनिवार, 14 मार्च रविवार, 26 मार्च शनिवार, 27 मार्च रविवार एवं 28 मार्च सोमवार को भक्त माता कर्मा जंयती को शासकीय अवकाश घोषित है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

उक्त अवकाश के दिनों में दस्तवेजों का पंजीयन कार्य प्रभावित होने के कारण, राजस्व संग्रहण भी स्वाभाविक रूप से प्रभावित होगा। अतः जनसुविधा एवं शासकीय राजस्व संग्रहण को ध्यान में रखते हुए उक्त अवकाश के दिनों में भी पंजयीन कार्यालय चालू रखा जाए, नियमित पंजीयन कार्य कराये जाएं।

अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय, दस्तावेजों के पंजीयन के लिए खोले जाने के संबंध में, स्टाम्प की आपूर्ति बनाए रखने तथा बैंकों में 31 मार्च तक शासकीय लेनदेन को जारी रखने के लिए जिला पंजीयक, कोषालय अधिकारी एवं भारतीय स्टेट बैंक के संबंधित अधिकारियों को यथोचित निर्देश प्रसारित किए जाएं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button