राज्य समाचार

गोदाम में विषाक्त अनाज खाने से 25 गायों की मौत

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। उरला के कन्हेरा गांव में रविवार को गांव के ही एक गोदाम में विषाक्त अनाज खाने से 25 गायों की मौत हो गई। इस पूरी घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। बताया गया कि गोदाम फाफाडीह निवासी एक राईस मिलर का है और उसने गोदाम को एफसीआई को किराए पर दिया था।

एग्रीमेंट खत्म होने के बाद एफसीआई ने गोदाम खाली कर दिया लेकिन अनाज रखने से पहले वहां भूसे का लेयर बिछाया जाता है। गोदाम खाली होने के बाद अनाज और भूसा सड़ गया था जिसे गायों ने चर लिया और देखते ही देखते 25 गायों की मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एक साथ इतनी बड़ी संख्या में गायों के मौत हो जाने के कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया और वे मुआवाजे की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की टीम वहां पहुंची और काफी समझाईश के बाद ग्रामीणजन माने।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button