राज्य समाचार

सिख यूथ सेवा समिति ने उठाया अंतिम संस्कार का जिम्मा

भिलाई (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सिख यूथ सेवा समिति ने एक जरुरतमंद परिवार के शोक में अपनी सहभागिता देकर मानवीय सरोकार की मिसाल कायम की है। समिति के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छोटू को जानकारी मिलते ही उन्होंने पदाधिकारियों को अंतिम संस्कार से लेकर अन्य विधान पूरा कराने पहल की। दरअसल सुबह-सुबह सिख यूथ सेवा समिति के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल आया कि वेंकटेश्वर टॉकीज के पीछे रहने वाले एक सिख परिवार के मुखिया की मृत्यु राधिका नगर में हुई है। एंबुलेंस की जरूरत है।

सूचना पर तत्काल गाड़ी के माध्यम से मृत शरीर को उनके घर पहुंचाया गया। घर पर पत्नी, 4 वर्ष का बेटा और 13 वर्ष की बेटी जो कि किराए के घर पर रहते है। मृत्यु का कारण तबियत खराब होना बताया गया। इसकी जानकारी तुरंत यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छोटू और कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह को दी गई। उनके द्वारा तुरंत परिवार की पूरी मदद करने के लिए बोला गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उपाध्यक्ष रंजीत सिंह ने लंगर सेवा, गाड़ी की व्यवस्था, कफन-दफन का पूरा सामान यहां तक कि मृत शरीर के लिए कुर्ता, पजामा, कसेरा और पगड़ी का कपड़ा समिति की तरफ से किया गया। साथ ही साथ मुक्तिधाम तक की सभी सेवा यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के द्वारा की गई। अंतिम यात्रा के बाद सिख यूथ सेवा समिति के द्वारा सुपेला गुरुद्वारा साहिब में लंगर सेवा की गई।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button