राज्य समाचार

भूविस्थापितों का 1 अप्रैल को एसईसीएल मुख्यालय का घेराव

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले के भूविस्थापितों ने ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के बैनर तले रोजगार, मुआवजा और पुर्नवास से जुड़े मुद्दों पर 1 अप्रैल को एसईसीएल के सीएमडी दफ्तर के घेराव का निर्णय लिया है। इस घेराव में कोरबा जिले के गेवरा, दीपका, कुसमुंडा और कोरबा एरिया के खदान प्रभावित गांवों के भूविस्थापितों के साथ ही दूसरे एरिया के प्रभावित भी शामिल होंगे।

समिति के सराईपाली इकाई के अध्यक्ष तिरिथ केशव ने बताया कि रोजगार, मुआवजे में कटौती और जमीन अर्जन के लिए खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने के बाद प्रक्रिया पूरी करने में देरी के विरोध समेत अन्य मांगों को लेकर यह घेराव आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसईसीएल उच्च न्यायालय के आदेशों को मानने से इनकार करती रही है, जिसके कारण भूविस्थापितों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मेगा प्रोजेक्ट में बसाहट के एवज में बढ़ी दर से भुगतान किया जा रहा है और बाकी क्षेत्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता इन सभी मांगो पर लंबे समय से क्षेत्रवार आंदोलन चलाया जा रहा अब सीधे मुख्यालय के सामने आर-पार की लड़ाई के लिए ज्ञापन दिया जाएगा और उसके बाद सभी क्षेत्रों के कोयला खदानों को एक साथ एक दिन से अनिश्चितकालीन बंद कराया जाएगा ।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button