राज्य समाचार

नक्सलियों ने दूसरी बार दी वैद्यराज हेमचंद मांझी को धमकी…

Spread the love

नारायणपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। देश- विदेश में विख्यात पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी को एक बार फिर नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी है। इसी बीच अब उनकी सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। पद्म श्री हेमचंद मांझी सरकार की व्यवस्थाओं से नाराज चल रहे हैं। सुरक्षा बलों के लिए बने मोर्चा और गार्ड रूम में हुए धांधली से पूरा परिवार खफा हैं। उन्होंने कहा कि, लाखों  रुपये खर्च के बाद भी सुविधा अधूरी हैं।

परिजनों ने कहा कि, 11 लाख हुआ खर्च करके गार्ड रूम बनाया गया है। दस जवानों के लिए बने गार्डरूम छोटा पड़ रहा हैं इस वजह से जवान रात में नहीं रुकते हैं। रात में सुरक्षा नहीं होने से परिजनों में डर का माहौल हैं। नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पूर्व बस्तर कमेटी के सफाया होने के बाद फिर से इलाके में नक्सलियों का संगठन सक्रिय हो गया है। इस इलाके में नक्सलियों के नए संगठन का गठन के साथ ही नक्सलियों के पूर्व बस्तर डिविजन कमेटी की ओर से पर्चा जारी कर पद्मश्री से सम्मानित हेमचंद मांझी समेत चार लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है।

नक्सलियों ने पर्चा फेंक कर दूसरी बार दी धमकी
नक्सलियों ने जारी पर्चा में कहा गया है कि, कब तक में पुलिस सुरक्षा में गांव से बाहर रहेंगे, छोटेडोंगर के भाजपा नेता सागर साहू की तरह नक्सलियों ने सभी लोगों को जान से मारने की धमकी दी है। नक्सली पर्चा बरामद होने के बाद नक्सलियों की दहशत फिर इस इलाके में दिख रही है।छोटेडोंगर  माइंस में परिवहन का कार्य कर रहे चार लोगों को भी नक्सलियों ने मौत की सजा देने की बात कही है। नक्सली पर्चा आने के बाद से पुलिस हाई अलर्ट हो गई है। इलाके में सघन जांच पड़ताल की जा रही है। नक्सली पर्चा को बरामद कर लिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button