राज्य समाचार

अनुपस्थित 21 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

कलेक्टर ने कार्यालयों क़ा किया औचक निरीक्षण

बलौदाबाजार (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कलेक्टर दीपक सोनी गुरुवार को अधिकारी -कर्मचारियों के द्वारा  समयबद्धता  अनुपालन क़ी स्थिति जानने कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण पर निकले। उन्होंने प्रातः 10 बजे से 10 :30 बजे तक जनपद कार्यालय बलौदाबाजार, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं जिला पंजीयक कार्यालय क़ा  निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनुपस्थित एवं विलम्ब से आने वाले 21 अधिकारी -कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि समयबद्धता क़ा कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, सभी प्रातः 10 बजे कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय  निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित  अतिरिक्त सीईओ योगेश वर्मा, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण करारोपण अधिकारी शत्रुहन ध्रुव, विलम्ब से आने वाले पी ओ मनरेगा अविनाश पैकरा एवं 12 अन्य अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक संचालक आर. के. शर्मा सहित अनुपस्थित 4 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर भरत लाल के द्वारा  उपस्थिति पंजी में अग्रिम दिवस पर हस्ताक्षर करने पर 5 दिन का वेतन कटौती के निर्देश दिए। वहीं जिला पंजीयक कार्यालय में अनुपस्थित उप  पंजीयक विप्लव श्रीवास्तव, प्रशिक्षु जिला पंजीयक भूपेंद्र वैष्णव सहित उपस्थिति पंजी में नियमित रूप से हस्ताक्षर नहीं करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी लक्ष्मण साहु एवं अनिल डहरिया को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button