राज्य समाचार

रसोई के कचरे से बना रहे खाद, कृषि प्रदर्शनी में दिया जा रहा प्रशिक्षण

Spread the love

रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल ‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’ आयोजित किया जा रहा है। 25 अक्टूबर तक चलने वाले इस राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया।

कृषि प्रदर्शनी में मनोहर गौशाला खैरागढ़ के स्टॉल में मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) यहां आए किसानों, वैज्ञानिकों, कृषि कॉलेज के छात्रों के साथ ही अन्य नागरिकों को समूह बनाकर फसल अमृत और मनोहर आर्गेनिक गोल्ड बनाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। मनोहर आर्गेनिक गोल्ड रसोई के कचरे और गोबर से तैयार किया जाता है। इसके अलावा फसल अमृत बनाने की विधि के बारे में भी बताया जा रहा है।  पिछले सात वर्षों में अब तक 5 लाख से अधिक किसानों और लाेगों को फसल अमृत बनाने का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जा चुका है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

स्टॉल पहुंचने वाले वैज्ञानिक, छात्र, किसान व अन्य लोग रुचि के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं, साथ ही खाद व फसल अमृत का उपयोग करने और बनाने का संकल्प लेकर लौट रहे हैं। डॉ. जैन स्टॉल में पहुंचने वाले प्रत्येक लोगों से गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने घर-घर में गौ पालन करने की अपील करते हुए दीपावली के मद्देनजर गोबर के दीये बांट रहे हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button