राज्य समाचार
मुख्यमंत्री साय ने मां महामाया के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

अम्बिकापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को सरगुजा जिला प्रवास पर रहे। उन्होंने यहां अम्बिकापुर में सरगुजा की आराध्य देवी मां महामाया के दर्शन कर पूजा-अर्चना किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल विश्वविजय सिंह तोमर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
