राज्य समाचार

भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर किरण सिंहदेव से भेंट कर बढ़ाई दी

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  भारतीय जनता पार्टी ने जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव को पुनः भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा रायपुर शहर जिला के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में रायपुर शहर जिला के सभी पदाधिकारियों एवं सभी 20 मंडलों के अध्यक्षों सहित किरण सिंहदेव के देवेंद्र नगर स्थित निज निवास पर पहुंचकर बधाई प्रेषित की रमेश सिंह ठाकुर ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष से भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया एवं भारतीय जनता पार्टी का गमछा पहना कर अभिवादन किया एवं साथ ही प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उन्हें नैवेद्य खिला कर मुंह मीठा करवाया , प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निवास पर सुबह से ही भाजपा पदाधिकारियों का हुजूम जमा था उन्हें बधाई प्रेषित करने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे आज दोपहर भाजपा रायपुर शहर जिला के सभी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में उनके निवास पहुंचे थे साथ ही सभी मोर्चा के प्रमुख जैसे महिला मोर्चा सीमा संतोष साहू के नेतृत्व में जिले की महिला नेत्रियों ने भी प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष को बधाई प्रेषित की और युवामोर्चा के राहुल राव के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के निवास के बाहर जमकर आतिशबाजी की और मिठाई वितरित की ।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव के साथ कार्य करने का लंबा अनुभव है उनकी सरलता कार्यकर्ताओं में गहरा प्रभाव छोड़ती है उनके नेतृत्व में प्रदेश भाजपा ने उत्तरोत्तर प्रगति कर नए कीर्तिमान स्थापित किए हम आशान्वित है कि भविष्य में उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा और भी निखरेगी और नए आयामों को प्राप्त कर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी हम हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव के नेतृत्व में रायपुर शहर जिला भाजपा को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने तैयार हैं ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आज नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव को उनके निजनिवास पर बधाई प्रेषित करने जिला अध्यक्ष के साथ विशेष रूप से महामंत्री सत्यम दुवा , राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष आशु चंद्रवंशी, अकबर अली ,श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती , गोपी साहू, शैलेन्द्री परगनिहा , मनीषा चंद्राकर, जिला मंत्री संजय तिवारी, हरीश सिंह ठाकुर,  तुषार चौपडा, अमित मैशेरा, खेम कुमार सेन, सोनू सलूजा तुषार चौपडा, अनिल बाघ, जीतेन्द्र गोलछा,  विशाल भूरा, राहुल राय,  राजकुमार ठाकुर, मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल, दलविंदर सिंह बेदी, जितेन्द्र गंडेचा, अभिषेक तिवारी, दिनेश तिवारी, चैतन्य टावरी, पुरुषोत्तम मोवले, विनय जैन, विशेष शाह, केदार धनगर, सचिन सिंघल, संतोष सोनी, सचिन मेघानी, भोला साहू, मनोज जोशी, मनीष नागोड़े, सहित

कार्कयर्तागण उपस्थित रहे  ।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button