राज्य समाचार

कृषि कॉलेज के छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़)। अंबिकापुर स्थित राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय में सेकंड ईयर के छात्र विवेक अनंत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवेक मुंगेली जिले का निवासी था और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुबह 8 बजे विवेक के दोस्तों ने जब उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खिड़की से झांककर देखा गया तो विवेक फांसी के फंदे से लटका हुआ था। दोस्तों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और तुरंत उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गांधीनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए दोस्तों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस विवेक के निजी जीवन और संभावित मानसिक स्थिति को लेकर भी जांच कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button