राज्य समाचार

मंत्री कश्यप 29 को बेमेतरा में करेंगे सहकारी बैंक की नवीन शाखा का शुभारंभ

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सहाकारिता मंत्री केदार कश्यप 29 नवंबर को बेमेतरा जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की 4 नवीन शाखा का शुभारंभ करेंगे। ये शाखाएं नवागढ़ तहसील के ग्राम बदनारा, कन्हेरा, सत्धा और गोड़गिरी में प्रारंभ होंगी। सहकारिता मंत्री इन शाखाओं का शुभारंभ ग्राम बदनारा से करेंगे। शुभारंभ समारोह दोपहर 3 बजे से होगा। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। दुर्ग लोकसभा की सांसद विजय बघेल अति विशिष्ट अतिथि, विधायक दिपेश साहू एवं ईश्वर साहू विशिष्ट अतिथि तथा जिला पंचायत बेमेतरा की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू वरिष्ट समाज सेवी ओम प्रकाश जोशी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button