राज्य समाचार

सुकमा में IED ब्लास्ट, डीआरजी जवान घायल

Spread the love

सुकमा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सुकमा जिले में नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में डीआरजी का जवान आ गया। इस घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला चिंतलनार इलाके का है।

मिली जानकारी के अनुसार नवीन स्थापित कैम्प रायगुडा DRG की पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए माओवादियों ने इस इलाके में माओवादियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखा था। जवान पोड़ियम विनोद इसकी चपेट में आ गया। फिलहाल घायल जवान पोडियम विनोद का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जवान अभी खतरे से बाहर है। इलाके में जवानों ने सर्चिंग तेज कर दी है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बीतें दिनों सुरक्षाबलों ने एक बड़ी मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया था। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि भेज्जी थाना क्षेत्र के कोराजुगुड़ा और भंडारपदर गांव के जंगलों में नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ी हैं। इस इनपुट के आधार पर डीआरजी और सीआरपीएफ की टीमों को इलाके में सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया। शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे माओवादियों ने अचानक फोर्स पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की तलाशी ली, जिसमें तीन महिला माओवादियों सहित कुल 10 नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button