राज्य समाचार
कलेक्टर ने किया चेक पोस्ट का निरीक्षण, अवैध धान खरीदी रोकने के दिए निर्देश
महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह ने आज तहसील कोमाखान में ओडिशा राज्य की सीमा से लगे चेक पोस्ट नर्रा एवं टेमरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर ने मौके पर मौजूद टीम को अवैध धान की तस्करी रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी चेक पोस्टों पर तैनात कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
लंगेह ने कहा कि चेक पोस्टों पर निगरानी को कड़ा किया जाए और किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अवैध धान परिवहन पर नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info