राज्य समाचार

खड़ी ट्रक से टकराई एम्बुलेंस, 2 की मौत, 6 घायल…

दंतेवाड़ा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। दंतेवाड़ा में मरीज को लेकर जा रही एक एम्बुलेंस खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो मेडिकल स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना सुबह करीब 5 बजे किलेपाल के पास घटी, जब एम्बुलेंस किरंदुल स्थित NMDC अस्पताल से मरीज को रायपुर मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी।

 

8 लोग सवार थे एम्बुलेंस में, 6 गंभीर रूप से घायल

एम्बुलेंस में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें एक मरीज और मेडिकल स्टाफ के सदस्य शामिल थे। इस दुर्घटना में एम्बुलेंस में सवार अन्य 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुंचाया गया। घायलों का इलाज चल रहा है और कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

पुलिस पहुंची मौके पर

हादसा कोडेनार थानाक्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में घायल हुए 6 लोगों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button